Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ram Mandir दान में करोड़ों का घोटाला? Kejriwal का सवाल- FIR क्यों नहीं, कौन हैं वो बड़े नाम?

    36 minutes ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर कमेटी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के चंदे से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती हैरविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। उसी मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, पर एक भी एफआईआर नहीं हुई।" उन्होंने आगे एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस मामले में बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं और अगर इस पर निष्पक्ष कार्रवाई की गई, तो सरकार भी गिर सकती है। इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीरकेजरीवाल का सीधा सवाल, सरकार किसे बचा रही है? आप प्रमुख ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने मांग की कि इस पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी रसूखदार या बड़े क्यों न हों, उन्हें तुरंत जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए क्योंकि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था की रक्षा करना सबसे जरूरी है। राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है। pic.twitter.com/JNgrhGpPs6— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2026 इसे भी पढ़ें: NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान'चंदा' शब्द पर विश्व हिंदू परिषद की कड़ी आपत्तिदूसरी तरफ, विश्व हिंदू परिषद ने इस पूरे मामले और विपक्ष के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। विहिप ने शुक्रवार को कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में जो धन अर्पित किया जाता है, उसे चंदा कहना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है। विहिप ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की चोरी का झूठा आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लिया और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amarnath Yatra से पहले Anantnag में सुरक्षा चाक-चौबंद, RPF ने Mock Drill से परखी तैयारी
    Next Article
    Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment