Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ram Mandir Donation विवाद: Champat Rai बोले – कलंक लेकर Ayodhya से नहीं जाऊंगा, मैंने ही गबन उजागर किया

    2 hours ago

    2

    0

    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफ़ा देने वाले चंपत राय ने डोनेशन चोरी के मामले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्होंने ही कथित गबन का पर्दाफ़ाश किया था। अपना बचाव करते हुए, राय ने कथित तौर पर कहा कि उनके कहने पर ही छिपे हुए सर्विलांस कैमरे लगाए गए थे और उन कैमरों की फुटेज से ही कथित चोरी का पता लगाने में मदद मिली। इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation: Congress का बड़ा आरोप - BJP का दोहरा रवैया, PM Modi क्यों चुप?चंपत राय का दावाचंपत राय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गयी है लेकिन वह कलंक के साथ अयोध्या से नहीं जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि आज एसआईटी ने दोबारा अयोध्या पहुंचकर मंदिर परिसर में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गत 13 जून को गठित एसआईटी के सदस्य छह दिन तक जांच करके प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद दूसरी बार मंदिर परिसर में पहुंचे, तब जांच दल ने राय, मिश्रा और राव से अलग—अलग पूछताछ की थी। इस बीच, चंपत राय ने कहा कि उनकी अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है और वह कथित राम मंदिर दान गबन विवाद से जुड़े कलंक को अपने साथ लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एकांतवास में रह रहे राय ने अपने कुछ करीबी सहयोगियों से यह भी कहा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि उनका इशारा किसकी ओर था। यह घटनाक्रम राम मंदिर के दान में कथित गबन के विवाद और कुछ ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की वकीलों के एक वर्ग की मांग के बीच आया है। सूत्रों ने कहा कि राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, जो पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं, का भविष्य छह जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में दो-तिहाई बहुमत से तय होने की संभावना है।  इसे भी पढ़ें: Kejriwal जैसा उदाहरण दोबारा ना बने, इसके लिए बड़ा विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, 30 दिन जेल में रहे तो जायेगी PM, CM और मंत्री की कुर्सीमामले से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में विरोध मार्च निकाला और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता एवं ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य कृष्ण मोहन का नाम भी वकीलों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।  देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kaushambi Toll Plaza पर मौत का 'Live' मंजर, CCTV में कैद हुआ LPG टैंकर ब्लास्ट, 4 की मौत
    Next Article
    सिर्फ नारे लगाने से जिला बदर क्यों? Bombay High Court ने सरकार को लताड़ा, आदेश रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment