Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेल कोच आवासीय परिसर में एक हफ्ते में तीन मौतें:सेक्शन इंजीनियर, महिला और 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर में एक सप्ताह के भीतर तीन आत्महत्याएं हुई हैं। इन घटनाओं से परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन इन मामलों की गहनता से जांच कर रहा है। आत्महत्याओं का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब आवासीय परिसर के पार्क में एक पेड़ से लटका हुआ शव मिला। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी सुदामा पुत्र गणराज्य के रूप में हुई। वे रेल कोच कारखाने में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में दो बेटियां, शिवानी और सुलेख हैं। इसके कुछ समय बाद परिसर में ही एक महिला मीरा देवी (पत्नी पारस) का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। बिहार की रहने वाली मीरा देवी कथित तौर पर लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस इन दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देख रही है और विस्तृत जांच जारी है। तीसरा मामला पिता की डांट के बाद 10वीं के छात्र लगाई फांसी ‎​तीसरी घटना में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के 15 वर्षीय पुत्र विनायक, जो कक्षा 10 का छात्र था, ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि पिता की मामूली डांट के बाद किशोर ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना के बाद से मृतक के सहपाठियों और शिक्षकों में भी शोक की लहर है। ‎इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लालगंज कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस हर एंगल से जांच भी कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ‎ ‎महज सात दिनों में तीन मौतों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या और 'संदिग्ध हत्या' दोनों पहलुओं से देख रही है। वहीं पुलिस के अनुसार, शुरुआती दो मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। बीती रात हुई किशोर (विनायक) की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है, ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।एक ही सप्ताह में तीन मौतों ने आवासीय परिसर में मनोवैज्ञानिक दबाव पैदा कर दिया है। कर्मचारी और उनके परिवार सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हालात यह हैं कि अब परिसर के लोग सामूहिक रूप से पूजा-पाठ और शांति पाठ आयोजित करने की योजना बना रहे हैं ताकि इस नकारात्मक साये को दूर किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल-तेजोमहालय मामले में सुनवाई टली:9 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, जलाभिषेक की अनुमति की थी मांग
    Next Article
    अयोध्या में 201 अमृत सरोवरों में जलापूर्ति का लक्ष्य:सीडीओ ने पशु-पक्षियों के लिए पानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment