Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज पहुंचे:कुछ देर बाद अरैल पहुंचेंगे, कल नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम प्रयागराज पहुंच गए। शम करीब 5:15 बजे के करीब वह सेना के विशेष विमान से बम्हरौली एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। यहां से वह न्यू कैंट जाएंगे और इसके बाद अरैल में सेना की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चार मई को वह न्यू कैंट के कोबरा ऑडीटोरियम में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 4 से 6 मई तक चलेगा। चार मई को सुबह सिम्पोजियम के इनॉगुरेशन के बाद दोपहर में वह दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) जीतेंद्र सिंह की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। आयोजन हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। आधुनिक रक्षा उपकरणों का होगा प्रदर्शन सिम्पोजियम में सेना में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। कई उपकरणों का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा, ताकि लोग समझ सकें कि ये तकनीकें कैसे काम करती हैं। ड्रोन और सैन्य वाहनों पर रहेगा फोकस कार्यक्रम में ड्रोन, ऑल-टेरेन वाहन, सर्विलांस सिस्टम और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तकनीकों को खास तौर पर दिखाया जाएगा। स्वदेशी यानी भारत में तैयार तकनीकों पर ज्यादा जोर रहेगा। उद्योग और सेना के बीच होगा संवाद इस आयोजन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों और सेना को एक मंच पर लाना है। यहां रक्षा तकनीक और भविष्य की जरूरतों को लेकर चर्चा भी होगी। सेमिनार में होगी बड़े विषयों पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान रक्षा नवाचार, सैन्य निर्माण और नई तकनीकों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ बताएंगे कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है। अरैल रविवार रात तक नो फ्लाइंग जोन उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर अरैल घाट पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। यहां पुलिस के साथ ही मिलिटरी पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। उधर पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर अरैल घाट को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान अगर कोई ड्रोन उड़ाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा कुख्यात बदमाश:सुनसान जगह पर चाकू के बल पर की लूटपाट; 8 अन्य वारदातों का खुलासा
    Next Article
    गोरखपुर में 10 साल से फरार फर्जी शिक्षक गिरफ्तार:फर्जी अंकपत्र और प्रमाणपत्र लगाकर किया था भर्ती में आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment