Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश टिकैत ओडिशा में गिरफ्तार, भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश:मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर तत्काल रिहाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ओडिशा के भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। भाकियू नेताओं के अनुसार, राकेश टिकैत भुवनेश्वर में प्रस्तावित किसान महापंचायत/किसान सभा की तैयारी के लिए पहुंचे थे। वे वहां पैदल मार्च कर रहे थे। बताया गया कि किसानों के मुद्दों पर 22 मार्च को एक बड़ी बैठक होनी थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं ने ओडिशा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राकेश टिकैत की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राकेश टिकैत और अन्य किसानों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो भाकियू सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने हाईवे जाम करने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, कार्यकर्ताओं ने 'जेल भरो आंदोलन' चलाने की भी घोषणा की। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान और महानगर अध्यक्ष गुल बहार राव ने कहा कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:5 दिन पहले घर का हुआ था गृह प्रवेश, अप्रैल में होनी थी शादी
    Next Article
    CSJMU में पुरानी यादें ताजा होंगी:18 अप्रैल को जुटेंगे 250 से ज्यादा दिग्गज छात्र, नैरोलैक पेंट्स के CBO होंगे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment