Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजवीर तिवारी ने 12वीं बोर्ड में 6वां स्थान हासिल किया:प्रिंसिपल ने 11वीं-12वीं की फीस माफ की, सफलता ने दिलाई पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के आदर्श इंटर कॉलेज, महुआबाग के छात्र राजवीर तिवारी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने जिले में भी पहला स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले राजवीर को इस सफलता ने अचानक पहचान दिलाई है। दो दिन पहले तक सीमित पहचान रखने वाले इस छात्र का नाम अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में राजवीर तिवारी के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्रों ने उनका अभिनंदन किया। राजवीर ने बताया कि इस सफलता से उन्हें और उनके परिवार को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। समारोह में उनके माता-पिता अभय नारायण तिवारी और इंदु तिवारी भी उपस्थित थे, जिन्हें विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य चंद्र देव राम ने राजवीर तिवारी की आगे की पढ़ाई के लिए कक्षा 11 और 12 की पूरी फीस माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार छात्र की उच्च शिक्षा में हर संभव सहयोग करेगा। प्रधानाचार्य ने यह भी आश्वासन दिया कि राजवीर को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सिलेंडर ब्लास्ट से महिला की मौत:इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में हुई मौत, मासूम बेटा गंभीर
    Next Article
    कुशीनगर के डायट परिसर में घटिया भोजन की शिकायत:प्रशिक्षुओं का हंगामा, तहसीलदार के आश्वासन पर शांत मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment