Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सिलेंडर ब्लास्ट से महिला की मौत:इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में हुई मौत, मासूम बेटा गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित आजाद नगर में गुरुवार देर शाम गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम डायल 112 पर ग्राम ठाकुरखेड़ा, आजाद नगर शुक्लागंज में सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि कमल अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। विस्फोट के कारण कमल की पत्नी अंजना, बेटा कृष्ण (लगभग 5 वर्ष) और स्वयं कमल आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से कानपुर के उर्सुला अस्पताल पहुंचाया। उर्सुला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंजना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम कृष्ण की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। कमल को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और एडीएम सुशील कुमार गोंड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दमकल विभाग विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी बरतने और किसी भी लीकेज या तकनीकी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित एजेंसी को देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में तैनात सिपाही का धर्म परिवर्तन का मामला:आरोपी महिला गिरफ्तार, पति समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    राजवीर तिवारी ने 12वीं बोर्ड में 6वां स्थान हासिल किया:प्रिंसिपल ने 11वीं-12वीं की फीस माफ की, सफलता ने दिलाई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment