Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के डायट परिसर में घटिया भोजन की शिकायत:प्रशिक्षुओं का हंगामा, तहसीलदार के आश्वासन पर शांत मामला

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के DIET परिसर में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षुओं ने हंगामा किया। प्रशिक्षण में शामिल अध्यापकों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप न तो पर्याप्त भोजन मिल रहा है और न ही दो समय चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं के अनुसार, शासन द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 200 रुपये भोजन एवं चाय-नाश्ते के लिए निर्धारित हैं। इसके बावजूद, मौके पर कम मात्रा और घटिया गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा था। इससे नाराज प्रशिक्षुओं ने तहसीलदार पडरौना एवं जनगणना अधिकारी अभिषेक मिश्रा का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी कुछ लेखपालों और कानूनगो को सौंपी गई थी। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को समझाते हुए जल्द ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद प्रशिक्षुओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आगे से सभी प्रशिक्षुओं को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन और समय पर चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजवीर तिवारी ने 12वीं बोर्ड में 6वां स्थान हासिल किया:प्रिंसिपल ने 11वीं-12वीं की फीस माफ की, सफलता ने दिलाई पहचान
    Next Article
    पीलीभीत में स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकराई:ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, 26 बच्चे सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment