Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकराई:ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, 26 बच्चे सवार थे

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बरखेड़ा क्षेत्र में 'लिटिल स्टार अकादमी' की एक स्कूल वैन बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। वैन में सवार लगभग 26 बच्चे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन तेज रफ्तार में थी और चालक गाड़ी चलाते समय फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन खंभे से जा टकराई। खंभा उखड़कर जमीन पर गिरा टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय खंभे में बिजली की आपूर्ति बंद थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक बच्चों को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। दस बच्चे हुए घायल ग्रामीणों ने बताया कि वैन में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए क्षमता से अधिक, लगभग 26 बच्चों को भरा गया था। वैन में मोहम्मदगंज रम्पुरा, खजुरिया, पचपेड़ा, दोलापुर और लखनऊ कलां जैसे आधा दर्जन गांवों के बच्चे सवार थे। घायल बच्चों में प्रज्ञानंद (6 वर्ष), धनंजय (2 वर्ष), हिमांशु, अनुज मौर्य, सौरभ, रिमझिम, ऋषभ, सरिता, सोनम और प्रांजल शामिल हैं। हादसे के बाद स्कूल स्टाफ ने घायल बच्चों को दूसरी वैन से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जब स्कूल प्रबंधन से लापरवाही और ओवरलोडिंग के बारे में सवाल किए गए, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया, "मामले की जानकारी मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के डायट परिसर में घटिया भोजन की शिकायत:प्रशिक्षुओं का हंगामा, तहसीलदार के आश्वासन पर शांत मामला
    Next Article
    हापुड़ में सड़क हादसा में ई-रिक्शा चालक की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक फरार, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment