Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रजत गुप्ता बने फीटा के अध्यक्ष:बोले- पहला काम जर्जर सड़कें बनवाना; मजदूरों के लिए लगेंगे कैंप; इस्पात नगरी की तस्वीर बदलेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर के इस्पात नगर औद्योगिक क्षेत्र को अब उसकी खोई हुई पहचान वापस मिलेगी। साल 1978 में केडीए द्वारा बसाए गए इस क्षेत्र की बदहाली को देखते हुए बुधवार को उद्यमियों ने एक अहम बैठक की। इसमें 'फीटा इस्पात नगर चैप्टर' का गठन किया गया है। उद्यमियों का कहना है कि प्रशासन और विकास कार्यों की अनदेखी की वजह से आज यह पूरा इलाका झाड़ियों और गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिसे सुधारने के लिए अब उद्यमी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। सड़क नहीं, नाली नहीं और ऊपर से चोरियों का डर देखा जाए तो इस्पात नगर में साल 2014 के बाद तेजी से नए उद्योग लगने शुरू हुए, लेकिन यहां की आधारभूत सुविधाएं सालों पीछे छूट गईं। औद्योगिक क्षेत्र में आज न तो सड़कें सही सलामत हैं और न ही जल निकासी के लिए नालियों का कोई पुख्ता इंतजाम है। पूरी जगह अतिक्रमण और जंगल की तरह उगी झाड़ियों से घिरी हुई है। इतना ही नहीं, सुरक्षा के अभाव में आए दिन फैक्ट्रियों में चोरियां हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए उद्यमियों ने फीटा की नई कार्यकारिणी का एलान किया है। रजत गुप्ता बने अध्यक्ष, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम चुनी गई। रजत गुप्ता को अध्यक्ष, आशीष साहनी को महामंत्री और निशांत खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मुकेश जैन को संयोजक और प्रदीप केडिया, राजेश जैन, राजीव गुप्ता व संदीप जाखोदिया को संरक्षक मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अरुण ओमर व अनिल गर्ग, मंत्री पद पर कौशल बहरानी व अमित जैन और प्रचार मंत्री के रूप में अजीत मिश्रा को चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर उज्ज्वल अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह परिहार, नवीन अग्रवाल, मो. शहाबुद्दीन और सुमित अग्रवाल जिम्मेदारी संभालेंगे। मजदूरों के लिए लगेंगे कैंप, स्वास्थ्य जांच भी होगी नई टीम ने केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि यहां काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के हित में भी योजनाएं बनाने का फैसला लिया है। इसी महीने क्षेत्र में ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही, छोटे उद्योगों और कारीगरों की मदद के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के साथ ही उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। विभागीय तालमेल से सुधरेगी क्षेत्र की सूरत बैठक के दौरान फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने नई टीम को एकजुट होकर उद्योग और व्यापार के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के साथ-साथ यहां काम करने वाले मजदूरों के लाभ के लिए भी योजनाएं शुरू की जानी चाहिए। संरक्षक प्रदीप केडिया ने विभागों से सामंजस्य बनाकर कार्य करने की बात कही ताकि क्षेत्र की सड़कों और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा सके। बैठक की अध्यक्षता रजत गुप्ता ने की और संचालन आशीष साहनी ने संभाला। इस दौरान निशांत खंडेलवाल ने संस्था के आगामी आय-व्यय के विवरण से सभी को अवगत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग:दोपहर में गर्मी से हाल- बेहाल,आने वाले दिनों लगातार बढ़ेगा टेम्परेचर
    Next Article
    यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की बिहार में मौत:3 का सिर धड़ से अलग हुआ; लोडर से उछलकर गिरे, ट्रक ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment