Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान और बिहार समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश:यूपी के 64 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट ; कश्मीर में लैंडस्लाइड से बारामूला-उरी रोड बंद

    7 hours ago

    2

    0

    राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में रविवार को खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। दौसा के लालसोट और कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर में ओले गिरे। यूपी में आंधी-बारिश जारी है। आज कानपुर, सुल्तानपुर और बाराबंकी समेत 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओला गिरने का अलर्ट है। लखनऊ में सुबह-सुबह तेज हवा चल रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में जालौन सबसे गर्म शहर रहा। यूपी के सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। राजस्थान के दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। कई पेड़ और झुग्गी-झोपड़ियां उड़ गए। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से 40 मिनट का ट्रैफिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर के 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट है। हरियाणा के सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में ओले भी गिरे। जम्मू-कश्मीर के लघामा में लैंडस्लाइड के बाद बारामूला-उरी नेशमल हाइवे बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को उरी की ओर बांदी-परानपिलन-दाची मार्ग से डायवर्ट किया गया है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में 44.8°C और महाराष्ट्र के वर्धा 43.5°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 राज्यों में आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 5 मई: 6 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थानः राजस्थान के 27 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, पेड़ गिरने से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। रविवार को दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर चौराहे के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इसके कारण करीब 40 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरप्रदेशः 64 जिलों में आंधी का अलर्ट, 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आंधी चली, जिसके बाद तेज बारिश हुई। आज भी राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज कई जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपचुनाव 2026- पांच राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग जारी:इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटें; बारामती विधानसभा से अजित पवार की पत्नी उम्मीदवार
    Next Article
    को-पायलट का दावा- क्रूज का एक इंजन स्लो था:महेश पटेल बोले- आखिरी दम तक अंदर फंसा रहा, किसी को छोड़कर भागा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment