Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों में MP-UP पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत

    8 hours ago

    2

    0

    देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के 17 जिलों में मंगलवार को प्री-मानसून बारिश रही। बिहार में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में 1 से 21 जून तक सामान्य से 41% ज्यादा बारिश हुई। इस दौरान सामान्य बारिश 28mm होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 39.3mm औसत बारिश हो चुकी है। दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर धूल भरी आंधी चली। इससे कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। यूपी के 6 शहरों में 60kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। हालांकि, पूर्वी यूपी में तेज धूप है और उमस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पहुंच सकता है। मानसून 13 दिन की देरी के बाद मंगलवार को मुबंई पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 10 जून तक मुंबई पहुंचता है। मानसून पहुंचते ही शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से मौसम की तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3°C दर्ज किया गया। वहीं बिहार के बौधगया में 40.8°C, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में 40.8°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 41.2°C, गुजरात के राजकोट में 40.5°C और एमपी के खजुराहो 40.4°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 जून: 26 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 2 दिन में मानसून की एंट्री, बालाघाट-रायसेन समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश हुई मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इनमें धार, पांढुर्ना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर समेत, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, खरगोन, बड़वानी समेत 15 जिलों में बारिश हुई। बालाघाट में 38.1mm और रायसेन में 19mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश और 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज धूप का असर है, जिसके चलते आज 38 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य का बांदा 43.8°C तापमान के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका; तापमान में गिरावट राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बीकानेर, कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जयपुर में भी हल्की बारिश रही। आज और कल जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में बच्ची से रेप-हत्या, आरोपी को गोली मारी:पुलिस का दावा- भागने की कोशिश कर रहा था; अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक, कल राष्ट्रपति से मिले पीएम:कैबिनेट फेरबदल की चर्चा; AAP, TMC और उद्धव गुट के सांसदों को मिल सकता है मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment