Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में आज से बारिश, ओले गिरेंगे:UP- बिहार में भी अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी की संभावना, कश्मीर में एवलांच से 7 की मौत

    5 hours ago

    1

    0

    देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदल रहा है। राजस्थान में शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। बिहार में आधी रात को पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आज 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई। अगले दो दिन मौसम का हाल 29 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना। 30 मार्च- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से तेज बारिश, ओले गिरेंगे; तीन दिन पूरे राज्य में रहेगा असर राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सभी शहरों का मौसम साफ रहा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर में दिनभर तेज धूप रही। शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश, भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर लगातार 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 5 जिलों में आधी रात आंधी-बारिश, आज 38 जिलों में अलर्ट बिहार में शुक्रवार से मौसम बदला हुआ है। आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में तीन दिन बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा, 10 जिलों में आंधी चलेगी पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। तीन दिन तक तूफान, बिजली के साथ ते हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 29 और 30 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूपाली चाकणकर ने NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अशोक खरात मामले पर जाने क्या बोलीं
    Next Article
    हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:अकेले व्यासकुंड पहुंचा, मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment