Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान- करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी 'धुरंधर-2':सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

    4 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। शुक्रवार (27 मार्च) को प्राइवेट स्क्रीनिंग में करण के साथ केवल उनके कुछ टीम मेंबर्स थे। मूवी के बाद करण ने कहा कि- सिंगल स्क्रीन हॉल ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। करण ने धुरंधर- 2 को जबरदस्त मूवी बताया। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जौहर इन दिनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में अपने चर्चित रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। भावुक हुए करण जौहर करण जौहर ने जैसलमेर के सबसे पॉपुलर और एकमात्र सिंगल स्क्रीन थिएटर रमेश टॉकीज में मूवी एंजॉय की। करीब 39 साल पुराना ये टॉकीज जैसलमेर घूमने आने वाले टूरिस्ट की भी पसंद है। यहां का हेरिटेज लुक और मॉडर्न फैसिलिटीज इसे आकर्षक बनाती हैं। यहां मूवी के एक्सपीरियंस पर करण ने लिखा कि- उन्हें 70 के दशक की याद आ गई। उन दिनों वे सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते थे। जौहर ने यहां इवनिंग शो एंजॉय किया। करण ने की आदित्य धर की तारीफ फिल्म मेकर ने धुंरधर-2 के लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि- मूवी ने उन्हें गर्व महसूस कराया है। जौहर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तुलना दिग्गज फिल्मकारों से करते हुए लिखा- ‘टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चा जारी रहेगी... लेकिन धुरंधर-2 इससे कहीं बढ़कर है। धर ने न केवल मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया पैमाना सेट कर दिया है। ये नया डायरेक्टर है! बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी!’ रणवीर सिंह के लिए लिख- 'तू क्या है यार!' फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के अभिनय के बारे में करण ने लिखा, "रणवीर सिंह, तू क्या है यार? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ (Best) काम है। तुम्हारा हर आंसू, तुम्हारी शांत निगाहें और तुम्हारा स्वैग साबित करता है कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम सच में एक 'धुरंधर मूवी स्टार' हो।" उन्होंने उनके एक्सप्रेशन, भावनात्मक सीन और स्क्रीन प्रेजेंस का जिक्र करते हुए उन्हें एक मजबूत मूवी स्टार बताया। ‘द ट्रेटर्स’ की शूटिंग में बिजी हैं करण ये ओरिजनली एक अमेरिकन शो है। साल 2025 में इस शो का पहला सीजन आया था। इसमें 20 कंटेस्टेंट्स थे। उर्फी जावेद और निकिता लूथर सीजन-1 के विनर थे। विनर को 70.5 लाख की प्राइज मनी मिली थी। पहले सीजन को भी करण जौहर ने ही होस्ट किया था। पहले सीजन की शूटिंग भी सूर्यगढ़ पैलेस में की गई थी। नए सीजन की शूटिंग भी यहीं की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी रैपर बोले- हंसने वालों से ज्यादा सक्सेसफुल:लेक्चरर ने क्लास में किया था कमेंट, चंडीगढ़ शो में न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा
    Next Article
    मुंबई इंडियंस ने ली होगी राहत की सांस, टीम के साथ जुड़ा यॉर्कर किंग, लेकिन इन दो प्लेयर्स ने बढ़ाई टेंशन

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment