Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार:MP-गुजरात और UP में 40°C तापमान, कल से लू चलने की चेतावनी; केदारनाथ में बर्फबारी से रास्ते बंद

    12 hours ago

    1

    0

    देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, उत्तराखंड के केदारनाथ और सिक्किम के लाचेन में बर्फबारी से बंद हुए रास्ते खोलने काम चल रहा है। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवाएं प्रदेश में अब गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41°C से ऊपर रहा। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: तापमान 41°C पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म; 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। इससे पारा 41 के पार पहुंच गया है। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 रहा। इसके अलावा रतलाम में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री, खरगोन-मंडला में 40 डिग्री तापमान रहा। 16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: पारा 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन में 4 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेशभर में चल रहीं पछुआ यानी पश्चिम से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 19 शहरों में पारा 35°C के पार, भिवानी सबसे गर्म; दिन में झुलसाने लगी धूप हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4°C दर्ज किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 4-6°C तक और बढ़ोतरी संभव है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में तापमान 42°C, कल से हीटवेव का अलर्ट, 5°C तक चढ़ेगा पारा आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा तापमान 42°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। अगले 4 दिनों में प्रदेशभर में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके चलते कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; 2 दिन बाद हीटवेव का अलर्ट राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार बना हुआ है, सोमवार को जमशेदपुर में पारा 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: मौसम में बदलाव होगा, गर्मी से राहत मिलेगी 15 अप्रैल से पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण हल्की बारिश, बादल या तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम में हल्का बदलाव व तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: दो दिन रहेगी धूप, फिर 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 2 दिन सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 16 अप्रैल को बारिश के आसार प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 16 अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके असर ये ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि 17 अप्रैल को अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार के नए CM का ऐलान आज:नितिन नवीन, शिवराज पहुंचे पटना; नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग में भावुक हुए मंत्री
    Next Article
    भाजपा का तमिलनाडु के लिए घोषणापत्र जारी:महिलाओं को हर महीने ₹2,000 और सालाना 3 LPG सिलेंडर फ्री देने का वादा, बंगाल के रायगंज पहुंचे राहुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment