Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रजिस्ट्री कराकर लौट रहे भाइयों पर हमला, 85 हजार लूटे:एसपी से मेंहदावल पुलिस पर FIR नहीं लिखने का लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में लूट का एक मामला सामने आया है। रजिस्ट्री कराकर लौट रहे दो भाइयों पर हमला कर 85 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है। सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम:600 छात्रों ने लिया हिस्सा, सेवा भारती ने किया आयोजन
    Next Article
    झांसी में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय बबीना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment