Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम:600 छात्रों ने लिया हिस्सा, सेवा भारती ने किया आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में गुरुवार को नशा मुक्ति और साइबर अपराध रोकथाम पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की कुरीतियों से दूर रखते हुए उन्हें डिजिटल अपराधों के प्रति सतर्क करना था। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष अनंत प्रकाश ने प्रेरक कविताओं के माध्यम से किया, जिसने छात्रों को खासा प्रभावित किया। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा, जीवन को चुनें, नशे को नहीं।” उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित करता है। शिवहरे ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, पब्लिक वाई-फाई और स्क्रीन शेयरिंग ऐप से सावधान रहने की सलाह दी। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने बताया कि आजकल ठग बिना ओटीपी के भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने मुफ्त वाई-फाई, संदिग्ध लिंक या फाइल डाउनलोड करने से बचने की चेतावनी दी और ठगी का अंदेशा होते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की।मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पारुल सिंह ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को देखते हुए सतर्क रहने और जानकारी साझा करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संतोष वैश्य ने की।डॉ. वैश्य ने कॉलेज की प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में बरगढ़ पॉलिटेक्निक ने बुंदेलखंड के अग्रणी संस्थानों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि संस्थान में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ डिजिटल लाइब्रेरी, 300 क्षमता वाला आधुनिक सभागार और सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब तैयार की जा रही है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में 82 प्रतिशत सफलता दर के साथ संस्थान प्रदेश में अव्वल रहा है और अब रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी भी प्लेसमेंट के लिए आने वाली है। अंत में प्रोफेसर अमित कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति की शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. अली ने सरेंडर किया:ओटी टेक्नीशियन पर 25 हजार का इनाम था, 14 दिन के लिए जेल
    Next Article
    रजिस्ट्री कराकर लौट रहे भाइयों पर हमला, 85 हजार लूटे:एसपी से मेंहदावल पुलिस पर FIR नहीं लिखने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment