Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘रोजाना सुबह से 5 घंटे का समय जनता के लिए’:BJP विधायक जयदेवी बोलीं- जनता परिवार की तरह, वही मेरे काम को नंबर देगी

    1 hour ago

    1

    0

    ‘सुबह 6 बजे से ही जनता दरबार शुरू हो जाता है। क्षेत्र का बड़ा हिस्सा ग्रामीण होने के कारण लोग सुबह ही अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। मैं और पति कौशल किशोर (पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) रोज करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनते हैं। यह सिलसिला लगभग 11 बजे तक चलता है। जनसेवा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। मेरे विधायकी क्षेत्र में जो भी काम हैं, उनको नंबर जनता देगी।’ यह कहना है लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा सीट से BJP विधायक जय देवी का। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने क्षेत्र में अपने वर्तमान कार्यकाल के 4 साल में कितने काम किए, कैसे लोगों के बीच रहती हैं, आने वाले समय में उन्हें जनता क्यों दोबारा चुनेगी, जैसे सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… पहले तस्वीर देखिए- अब पढ़िए बातचीत के अंश- सवाल : 4 साल के कार्यकाल के दौरान आपका कैसा अनुभव रहा ? जवाब : मेरे यहां सुबह से जनता दरबार लग जाता है। क्षेत्र की आम जनता के लिए दरवाजे खुल जाते हैं। घरेलू से लेकर थाने, तहसील स्तर तक समस्या लेकर लोग पहुंचते हैं। इनका समाधान करने की मैं पूरी कोशिश करती हूं। मेरा दरवाजा सबके लिए खुला है। प्रतिदिन आम जनता अपनी समस्याएं लेकर आती है। मेरे कार्यकाल की यह सबसे बड़ी सफलता है कि रोजाना 150 से 200 लोग रोज मिलने आते हैं। सवाल : क्षेत्र में आपने कौन से विकास के कार्य किए? जवाब : जेहटा से माल रोड को गड्ढामुक्त कराया गया। इसके अलावा सैंथा में शिव मंदिर, घरघंटा बाबा मंदिर, मां बराहिन देवी मंदिर, काकोरी स्थित शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण और उसके आसपास सड़कों के विकास का काम कराया। इन कामों के लिए जनता मुझे जानती भी है। बख्तियार नगर क्षेत्र में पुल, गोपामऊ में पावर हाउस बनवाया गया। विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 25 नलकूप (ट्यूबवेल) लगवाए गए हैं। मलिहाबाद से माल के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। लाधौसी और रुसैना में पुल निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं। काकोरी के कटौली क्षेत्र में खेल मैदान का निर्माण करवाया। सवाल : विधायक के साथ पत्नी और मां का धर्म निभाना कितना कठिन है? जवाब : घर-परिवार और समाज दोनों ही साथ चल रहे हैं। इन चीजों की आदत मुझमें पहले से ही है इसलिए बहुत समस्या नहीं होती है। एक्टिव ज्यादा रहना पड़ता है। पहले के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। मेरी माताजी (सास) का पूरा सहयोग रहता था और अब मैं उसी तरीके से सभी कार्य कर रही हूं। क्षेत्र में शादी हो, कोई घटना-दुर्घटना हो या विकास के कामों का जायजा लेना हो, हर जगह समय से लोगों के बीच पहुंचती हूं। सवाल : क्षेत्र में कोई ऐसा काम है जो अभी तक पूरा न हुआ हो? जवाब : मैंने अपने क्षेत्र में विकास के बहुत काम किए। सड़कें बनवाईं, विद्यालय बनवाया, खेलने के लिए ग्राउंड दिया, फ्लाईओवर के निर्माण कराए… तो लगभग जो भी आवश्यकता की चीजें हैं, वे सभी पूरी हो गई हैं। कोई जरूरी काम होता है तो मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मुलाकात करती हूं। उनसे मिलने के बाद मेरे क्षेत्र में विकास का काम हो जाता है। सवाल : अपने 4 साल के कार्यकाल को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब : मैं अपने काम को नंबर क्या ही दूं। मेरी जनता के सामने मेरा काम है। मेरे क्षेत्र के लोग ही बताएंगे कि उन्हें मेरा काम कितना पसंद आया। वही बता पाएंगे कि मुझे कितने नंबर देंगे। मैं नंबर देने का काम अपनी जनता पर छोड़ रही हूं। सवाल : क्या 2027 के चुनाव में आप फिर से क्षेत्र में टिकट के लिए दावेदारी करेंगी? जवाब : मेरी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। मैं लंबे समय से क्षेत्र की सेवा कर रही हूं। यदि पार्टी टिकट देती है तो मैं चुनाव लड़ूंगी। हालांकि, क्षेत्र की जनता चाहती है कि इस बार मेरे पुत्र चुनाव लड़ें। मेरी भी यही इच्छा है क्योंकि वह युवा हैं। क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय भी रहते हैं और 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी ने बागपत जिला कार्यसमिति की घोषणा की:प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी हुई सूची
    Next Article
    औद्योगिक इकाइयों में अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की जांच:उन्नाव में संयुक्त टीम ने की छापेमारी, नमूना लेकर लैब भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment