Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिजल्ट से पहले छात्रों ने मंदिर में की पूजा:अलीगढ़ में UP बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ​1.01 लाख छात्र हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 51,514 और इंटरमीडिएट में 50,030 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। गुरुवार को शाम 4 बजे आने वाले परिणाम को लेकर छात्रों में उत्साह और घबराहट का मिला-जुला माहौल है। नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों ने परिणाम से पहले मंदिर में प्रार्थना की। ​स्कूल में गूंजे मंत्र, बेहतर रिजल्ट के लिए की प्रार्थना ​नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने पूजा-अर्चना की। छात्रों का मानना है कि उनकी साल भर की मेहनत के साथ अब ईश्वर का आशीर्वाद ही उन्हें सफलता के शिखर पर ले जाएगा। इंटरमीडिएट के छात्र शिवा, साहिल सहित दर्जनों छात्र सुबह से ही कॉलेज परिसर में परिणाम को लेकर उत्साहित दिखे। इन छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त करने के संकल्प के साथ भगवान से प्रार्थना की। ​1.01 लाख छात्रों की धड़कनें तेज ​आज शाम 4 बजे बोर्ड मुख्यालय से बटन दबते ही अलीगढ़ के 51,514 हाईस्कूल और 50,030 इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन दिखेगा। नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज सहित जिले के सभी प्रमुख केंद्रों पर टॉपर्स की सूची तैयार करने की तैयारी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में आग से दो दर्जन घर जले:घरों में बंधे 10 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत , दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू
    Next Article
    रामपुर में भिंडी सब्जी विवाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने जेठ समेत पांच पर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment