Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में आग से दो दर्जन घर जले:घरों में बंधे 10 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत , दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के बौधिया गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में बंधे करीब 10 मवेशियों की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। देखिए तस्वीरें... जानकारी के अनुसार, आग गांव के एक घर से शुरू हुई। हवाओं की गति तेज होने के कारण लपटें बेकाबू हो गईं और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था और कई परिवार बेघर हो गए। दमकलकर्मी हसन अली ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले- बंगाल-तमिलनाडु में भाजपा हार रही है:गाजीपुर में भाजपा और पुलिस ने मिलकर पत्थरबाजी करवाई
    Next Article
    रिजल्ट से पहले छात्रों ने मंदिर में की पूजा:अलीगढ़ में UP बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ​1.01 लाख छात्र हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment