Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव बोले- बंगाल-तमिलनाडु में भाजपा हार रही है:गाजीपुर में भाजपा और पुलिस ने मिलकर पत्थरबाजी करवाई

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के चंबल क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बंगाल और तमिलनाडु में हो रहे मतदान को लेकर भाजपा की हार का दावा किया, गाजीपुर की घटना पर पुलिस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और इटावा के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया। साथ ही जातीय जनगणना, महिला आरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। चुनाव और गाजीपुर घटना पर बयान अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रही वोटिंग में भाजपा ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जब पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तब भाजपा और पुलिस ने मिलकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि पत्थरबाजी करवाई गई और आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इटावा में भेदभाव और विकास का मुद्दा उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार इटावा के साथ भेदभाव कर रही है और यहां की जमीनों पर माफियाओं का कब्जा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नदियों और जंगलों को नुकसान पहुंचाया गया है और जनता को परेशानी दी जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रहने दिया जाएगा। जातीय जनगणना और महिला आरक्षण पर प्रतिक्रिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और विपक्ष की मांग है कि सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाए, ताकि वंचित और शोषित वर्गों को नीतियों के माध्यम से उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने की आरक्षण व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा इस व्यवस्था पर भरोसा नहीं करती। महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ काम कर रही है और उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि चंबल का बीहड़ क्षेत्र पहले असुरक्षित माना जाता था, लेकिन समाजवादी पार्टी के शासनकाल में यहां सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ और विकास कार्य हुए। यह बयान उन्होंने चकरनगर तहसील के ग्राम अहेरिया में आयोजित 101 कुंडीय विष्णु यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में पानी से नहाई हाथी, VIDEO:41 डिग्री पहुंचा पारा, धूल भरी लू से हाल बेहाल, अगले हफ्ते हो सकती बारिश
    Next Article
    लखीमपुर में आग से दो दर्जन घर जले:घरों में बंधे 10 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत , दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment