Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में भिंडी सब्जी विवाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने जेठ समेत पांच पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में भिंडी की सब्जी को लेकर हुए विवाद के बाद 38 वर्षीय विवाहिता सीबो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए जेठ समेत पांच लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा जरीफ ने बताया कि भिंडी की सब्जी जलने को लेकर ससुराल पक्ष में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान जेठ मुनव्वर, उनकी पत्नी अख्तरूल उर्फ महरुम, ननद भूरी और जेठ के बेटे समेत अन्य लोगों ने मिलकर सीबो का गला दबा दिया। मृतका के गले पर निशान भी पाए गए हैं। सीबो की शादी करीब 16 साल पहले सीकमपुर मिलक निवासी नाजिम से हुई थी। नाजिम गोरखपुर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सीबो अपने तीन बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना दी कि सीबो सोकर नहीं उठ रही है। मौके पर पहुंचने पर मायके पक्ष के परिजनों को गला दबाकर हत्या किए जाने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने टांडा थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतका के पति नाजिम ने बताया कि घटना के दौरान वह मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी अपने बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी। मुझे नहीं पता क्या हुआ। जब मौत की खबर मिली, तब मैं यहां पहुंचा। मैं खुद परेशान हूं कि आखिर किन कारणों से यह सब हुआ है। मुझे यह नहीं पता कि उसने फांसी लगाई या मेरे घर वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है।" पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिजल्ट से पहले छात्रों ने मंदिर में की पूजा:अलीगढ़ में UP बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ​1.01 लाख छात्र हुए शामिल
    Next Article
    मांगलिक कार्यक्रम में मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार:अमेठी में डंडे और अन्य हथियार बरामद, पांच पर पहले से दर्ज केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment