Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजकीय संग्रहालय से मिले हिंदू पक्षकार को अहम सबूत:श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में पक्षकार का दावा, कहा कोर्ट में सबूतों को करेंगे पेश

    2 hours ago

    1

    0

    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि उन्हें मथुरा स्थित राजकीय संग्रहालय से कई अहम सबूत मिले हैं। जो दावा करते हैं कि श्री कृष्ण जन्मस्थान और उसके पास स्थित के इलाके में पुराना और भव्य मंदिर था। पक्षकार का कहना है कि इन सबूतों को वह कोर्ट में पेश करेंगे। हाई कोर्ट में रखे जाएंगे पुरातत्विक साख्य हाई कोर्ट में चल रहे श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में अब पुरातत्विक साख्य रखे जाएंगे, इसकी तैयारी चल रही है। श्री कृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास मंदिर था इसके लिए कटरा केशवदेव क्षेत्र में की गई पूर्व में खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों को साख्य के साथ रखा जाएगा। खुदाई में मिली मूर्तियों राजकीय संग्रहालय में रखी हुई है। 2020 से चल रहा वाद श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले को लेकर पहली बार वर्ष 2020 में वाद दाखिल किया गया था। इस मामले में अलग अलग नाम और संस्था के नाम से अब तक 18 वाद दाखिल किए जा चुके हैं। जिन पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इन्हीं वादकारियों में से एक एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय संग्रहालय से जानकारी मांगी थी। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर कटरा केशवदेव क्षेत्र में मिली मूर्तियों और वह कहां है इसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पत्र का जवाब देते हुए राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार ने उन्हें लिखित जानकारी दी है। जिसमें बताया गया कि राजकीय संग्रहालय में खुदाई में मिली कुषाण काल में बनी कार्तिकेय अग्नि देव,गुप्त काल का द्वारा स्तंभ,विश्वरूप विष्णु,नदी देवी की प्रतिमा मौजूद हैं। 15 मई को होगी सुनवाई एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन साक्ष्यों को 15 मई को होने वाली सुनवाई में कोर्ट में रखेंगे। जहां बताया जाएगा कि जब श्री कृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास से यह मूर्तियां खुदाई में निकलती रही हैं तो फिर वहां शाही ईदगाह कहां से आ गई। इन मूर्तियों की तस्वीरें श्री कृष्ण जन्मस्थान होने के प्रमाण के रूप में कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड में पीड़ित परिवारों की मदद:वकील ने झोपड़ियों में पहुंच भोजन, कपड़े और मच्छरदानी बांटे
    Next Article
    अयोध्या में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान:ज्यादा बिल, अचानक कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी; SDO ने कही राहत की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment