Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार, सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने साधा निशाना:मेरठ पहुंचे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम

    17 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार न मिलने और महिलाओं को सुरक्षा न मिलने के मुद्दे पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरा। मेरठ में रविवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे। उन्होंने तरंग चैंबर माधवपुरम में बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम किया। जिसमें कहा कि रोजगार, महंगाई, शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा हर पायदान पर वर्तमान सरकार फेल है। संचालन अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगी जाटव ने किया। हर वर्ग से किया संवाद राजेंद्र पाल गौतम के संवाद के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और छात्र मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं से उनकी सुरक्षा के बारे में बात कही। छात्रों से उनके भविष्य के बारे में बात की, युवाओं से उनके रोज़गार के बारे में बात की और बहुजन से उनके सम्मान के बारे में संवाद किया। उन्होंने सभी से कहा कि राहुल गांधी जी के कोटा मे हुए छात्रों से संवाद को ज़रूर सुनें जिसमें उन्होंने राजनीतिक भाषणों से हटकर छात्रों और युवाओं के हित के बारे मे बात करी है। कांग्रेस ने बहुजन समाज को दिया पूरा सम्मान बहुजन समाज से पूछा कि आपको सम्मान देने में कांग्रेस ने क्या कमी करी चाहे पट्टो की बात हो आरक्षण की बात हो और राजनैतिक सम्मान की बात हो हर जगह हम सबका सम्मान कांग्रेस ने किया है। हम सबके साथ कांग्रेस सभी वर्गों को इक्ट्ठा करके लेकर चलती है। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में प्रदीप सरोहा, ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सुनीता मंडल, आरती जाटव, सुशीला कोहली, नफीसा, सपना सोम, कामेश रतन, जैनेंद्र जाटव, सोनू गौतम, सय्यद आमिर रज़ा, डूंगर सिंह, किशन सिंह, रश्मि चौधरी, गीता काकरान, नरेश भारती, बृजेश, अरविंद गौतम जी, पीताम्बर सिंह प्रजापति, अमित नागर, नासिर त्यागी, राहुल जड़ोदिया, विजय चिकारा, मुरसलीन चौहान, मुजीब खान, रईस चौहान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:छात्राओं ने किया योगाभ्यास, योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर हुआ कार्यक्रम
    Next Article
    शहीद महेश कुशवाहा प्रवेश द्वार विवाद पर विजय मिश्रा बोले:शहीद का अपमान बर्दाश्त नहीं, गंगादास बाबा का नाम भी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment