Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब 'वो' किधर है, तो बोले- दोस्त है

    6 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गयाा कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- अब वह दोस्त हैं। इवेंट के बाद X पर एक पोस्ट में राहुल ने यह भी बताया कि इस दौरान अचानक बचपन से अब तक की कई यादें ताजा हो गईं। दरअसल, कार्यक्रम में राहुल ने अपने माता-पिता, राजीव और सोनिया के रिश्ते पर बात की। राहुल ने बताया कि वह कैम्ब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस वर्सिटी रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट में गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। राहुल ने बताया- मैं वर्सिटी रेस्टारेंट में जाकर बैठ गया राहुल ने बताया कि कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्सिटी रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया। वेटर मेन्यू लेकर आया, तो मैंने उससे कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।' उसने मेरी तरफ देखा और बोला, 'ओह, वे लोग? मैं उन्हें जानता हूं।' मैंने पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, ‘हां, वे दोनों। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।’ राहुल ने कहा- प्यार में पड़ना है तो जाइए, लेकिन….. राहुल ने किस्सा आगे बढ़ाते हुए कहा- जब वेटर से पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उन्होंने ‘चिकन चैसर’ लेने की सलाह दी। इसके बाद राहुल बोले- सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां कभी 'चिकन चैसर' मत खाइयेगा। राहुल ने सोनिया की ओर इशारा करते हुए कहा- “उन्हें शायद याद है कि यह बहुत शानदार था, जबकि खाना बहुत ही खराब था।” राजीव गांधी की हत्या के बाद बदली मां की जिंदगी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार ने जिंदगी के दो महत्वपूर्ण सहारे खोए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र किया। राजीव गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। राहुल ने किताब के टाइटल के मायने समझाते हुए अपने माता-पिता के गहरे रिश्ते की बात कही। राहुल गांधी ने कहा, “यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है। किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग’ है, क्योंकि वह मेरे पिता से जुड़ी थीं और मेरे पिता उनसे जुड़े थे।” उन्होंने कहा, “फिर मेरे पिता चले गए और उन्होंने एक दूसरी यात्रा शुरू की। एक अलग मां। मौज-मस्ती करने वाली मां और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं। एक नई मां सामने आई।” राहुल बोले- कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के निर्देश थे राहुल ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि उन्हें कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के सख्त निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी को उनके बेटे के रूप में लोगों के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत सख्त निर्देश मिले हैं और मैं उनका पालन करूंगा। राजनीति नहीं होगी। लेकिन एक बेटे या बच्चों के रूप में मुझे लगा कि हममें से किसी एक को अपनी मां की थोड़ी झलक भी दिखानी चाहिए।” हार्पर कॉलिन्स का दावा- 7 दिन में 2 लाख से ज्यादा कॉपी बिकीं हार्परकॉलिन्स इंडिया के सीईओ अनंत पद्मनाभन के अनुसार, एक हफ्ते से भी कम समय में सोनिया गांधी की किताब की दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसने प्रकाशन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे बड़े संस्मरणों में से एक बनकर उभरी है। इस किताब को 10 नवंबर को मार्केट में लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया कि किताब के रिलीज होने के दिन 10 मिनट से भी कम समय में 15,000 से ज्यादा कॉपियां डिलीवर कर दी गईं, जो देश के पब्लिशिंग इतिहास में सबसे तेजी से डिलीवर की गई किताब बन गई है। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, किसी किताब को 'बेस्टसेलर' मानने के पैमाने लेखक, जॉनर (विधा) और पब्लिशर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन भारत में आमतौर पर जब किसी किताब की 10,000 से ज्यादा कॉपियां बिक जाती हैं, तो उसे बेस्टसेलर माना जाता है। ------------------- सोनिया गांधी की किताब से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सोनिया ने किताब में लिखा-राजीव की हत्या की आशंका थी: राहुल ने कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अमेरिका से अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा सोनिया को कैंसर का पता चला तो टूट गई थीं: राजीव की हत्या से पहले गले मिलीं; 7 चैप्टर और 544 पेज में जिंदगी की पूरी कहानी राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ, आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी कि राजीव PM बनें, मेरी किताब आएगी तो तमाशा होगा; 5 दिन में तीसरा VIDEO पोस्ट किया सोनिया गांधी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनीं, किताब में बताएंगी, इसमें अपनों को खोने, राजनीति में आने के किस्से; 10 नवंबर को पब्लिश होगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा के घर प्रेमी के साथ बैठी थी युवती, तभी 5 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का कराया गया मेडिकल
    Next Article
    देश में बन रहा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट:यह अमेरिकी F-35 से भी बेहतर; पहली उड़ान 2030 तक संभव; ऐसा करने वाला भारत छठा देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment