Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेगिस्तान से आ रहीं हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी:कानपुर में पारा 41 डिग्री पहुंचा, सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक गर्मी; रातें भी लगातार गर्म हो रहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गर्मी ने अब अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। रेगिस्तान की गर्म हवाएं और सूरज की गर्मी से मानों दिन में आग उगल रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से रातों में भी गर्मी का एहसास बढ़ गया है। आने वाले दिनों में तापमान औैर बढ़ने की संभावना जताई गई है। लू के थपेड़ों ने मुश्किल किए हालात दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर ही बाहर निकले, ताकि लू और तेज धूप से बचाव हो सके। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल कर दिए, जिससे बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। शिकंजी और गन्ने के रस का सहारा गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शिकंजी और गन्ने के रस का सहारा लिया। शहर के चौराहों और बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। लू जैसी हवा चलेगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में कानपुर मंडल में तेज धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी । दिन में तेज लू जैसी हवा चल सकती है। इस सप्ताह पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। रेगिस्तान से आ रही हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। आसमान पूरी तरह साफ रहने और बादलों की अनुपस्थिति के कारण सूरज की किरणें सीधे और तेज पड़ रही हैं। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे गर्मी को नियंत्रित करने वाला प्राकृतिक प्रभाव खत्म हो गया है। भीषण गर्मी और 'लू' से बचाव के लिए करें यह उपाय
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड सीओ का कॉलर पकड़ने वाला थानाध्यक्ष लाइन हाजिर:सहारनपुर में बैटरी चोरी की FIR कराने गए थे, एडीजी से शिकायत पर कार्रवाई
    Next Article
    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:कल इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment