Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज से 5 दिन तक हीटवेव का अलर्ट:दिन के तापमान में 1.3°C की गिरावट, आज 45°C पार हो सकता है तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में 10 दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मगर, गर्मी में कमी नहीं है। दोपहर तप रही है। लू के थपेड़े सड़क पर चलना मुश्किल कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। 21 से 25 अप्रैल तक आगरा में हीटवेव चलेंगी, जिसकी वजह से दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। मंगलवार को तापमान 45°C पार सकता है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 43.6°C था वहीं, सोमवार को गिरकर 42.3°C पर आ गया था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी 0.4°C की गिरावट आई। रविवार को न्यूनतम तापमान 24°C था, जबकि सोमवारको 23.6°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… लू झेलने के लिए रहिये तैयार मंगलवार सुबह से हल्की चल रही है लेकिन धूप भी निकली है। अगले 5 दिन तक गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिये। मौसम विभाग ने 21 से 25 अप्रैल तक हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में धूप में निकलना बीमारी का कारण बन सकता है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तापमान 45°C पार कर सकता है। सोमवार को दिनभर तेज धूप निकली थी। दोपहर में लू भी चली। हालांकि शाम को मौसम में हल्का बदलाव जरूर आया, जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की। आने वाले दिनों में दोपहर के समय सड़क पर चलना मुश्किल होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिन में तापमान 47°C के आसपास पहुंच सकता है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 25 अप्रैल तक हीटवेव चलेंगी। मंगलवार दोपहर को तापमान 45°C पहुंच सकता है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। 26 अप्रैल तक काफी गर्मी रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 43°C:सुबह से ही आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा
    Next Article
    दीवार गिराने का विरोध करने पर युवती से छेड़छाड़:बीकेटी में ऑटो चालक सहित 7 पर मां-बेटी की पिटाई का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment