Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:कल इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी

    13 hours ago

    2

    0

    राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंची। एयपरपोर्ट से खिलाड़ी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार वेलकम हुआ। उन पर गुलाब के फूल बरसाए गए। तिलक लगाया गया। फूलों की माला पहनाकर आरती उतारी गई। टीम के ओपनर स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ब्लू हॉफ टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आए। टीम के कप्तान रियान पराग ईअर फोन लगाकर कूल अंदाज में दिखाई दिए। विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल, गेंदबाज संदीप शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टीम के साथ में होटल पहुंचे। लखनऊ की टीम भी पहुंची लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम भी देर शाम को गोमतीनगर स्थित होटल पहुंची। टीम लगातार दो मैच इकाना स्टेडियम में अपने होम ग्राउंड पर इस सत्र में हार चुकी है। अब टीम की तरफ से मुकबाले में जीत कर आगे बढ़ने की कोशिश है। बुधवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में शाम साढ़े सात बजे से आईपीएल मैच खेला जाएगा। मंगलवार को प्रैक्टिस करेंगी दोनों टीमें मंगलवार को दोनों टीमों की तरफ से इकाना स्टेडियम में शाम के समय में प्रैक्टिस की जाएगी। इसमें पिच को समझ कर दोनों टीमें मैच में जीत की कोशिश करेंगी। इकाना स्टेडियम में आईपीएल के इस सत्र का पहला मैच 1 अप्रैल को खेला गया था। यह मैच लाल मिट्‌टी के पिच पर था। इसके बाद 12 अप्रैल को खेला गया मैच मिक्स विकेट लाल और काली मिट्‌टी के पिच पर खेला गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेगिस्तान से आ रहीं हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी:कानपुर में पारा 41 डिग्री पहुंचा, सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक गर्मी; रातें भी लगातार गर्म हो रहीं
    Next Article
    नौकरी का झांसा, फिर तमिलनाडु में हत्या:लखनऊ के युवक को साथ ले जाकर मार डाला, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment