Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर हादसा, सात यात्री घायल

    4 hours ago

    2

    0

    बहराइच: देहात कोतवाली इलाके में स्थित बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देर रात परिवहन निगम की एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना रविवार रात करीब एक बजे टिकोरा मोड़ के पास हुई। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही थी, तभी उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में श्रावस्ती जनपद के सिरसिया इलाके की रहने वाली सुनीता, अर्जुन चौहान और गीता यादव समेत कुल सात लोग शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। ये सभी यात्री कानपुर से श्रावस्ती जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थार की टक्कर से दंपति की मौत:लखीमपुर खीरी में पुलिस को आरोपी वाहन मालिक का सुराग नहीं
    Next Article
    किसान की मौत हादसा नहीं, हत्या:उन्नाव में वीडियो से खुला राज, भतीजे पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment