Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिचार्ज से मिनटों में बहाल होगी बिजली सप्लाई:अधीक्षण अभियंता ने बताए स्मार्ट मीटर के फायदे, फर्रुखाबाद में 76 हजार मीटर लगे

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ के भोलेपुर पावर हाउस पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता यादवेन्द्र सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया कि फर्रुखाबाद जनपद में अब तक लगभग 76 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जो सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। जिले में कुल 3 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और मेसर्स जीनस कंपनी द्वारा अन्य उपभोक्ताओं के यहां भी तेजी से मीटर लगाए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता पोस्टपेड से प्रीपेड सिस्टम में स्थानांतरित हो गए हैं और हजारों लोग नियमित रूप से रिचार्ज कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी कई उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी है और प्रीपेड-पोस्टपेड प्रणाली को लेकर भ्रम बना हुआ है, जिसके कारण बिजली घरों पर भीड़ देखी जा रही है। स्मार्ट मीटर के फायदों पर प्रकाश डालते हुए अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये मीटर आईएसआई प्रमाणित हैं और वास्तविक समय में बिजली की खपत तथा भुगतान की पूरी जानकारी प्रदान करते हैं। उपभोक्ता अब मोबाइल फोन की तरह बिजली रिचार्ज कर सकते हैं। UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से वे अपना बैलेंस, दैनिक और प्रति घंटे की खपत आसानी से देख सकते हैं। इससे अनावश्यक बिजली खर्च पर नियंत्रण संभव होगा और बिलिंग प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए बिजली विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यदि बिजली कट जाती है, तो रिचार्ज करते ही 2 सेकंड से लेकर अधिकतम 2 घंटे के भीतर 99.9 प्रतिशत मामलों में बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाती है। यदि इसके बाद भी बिजली न आए, तो उपभोक्ता 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्मार्ट मीटर में एडवांस रिचार्ज करने पर 2 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही कम बैलेंस, बैलेंस खत्म होने, भुगतान और अन्य जानकारियां उपभोक्ताओं को SMS के माध्यम से मिलती रहेंगी। आने वाले समय में 30 प्रतिशत बैलेंस बचने पर पहला अलर्ट, 10 प्रतिशत पर दूसरा और बैलेंस खत्म होने पर तीसरा अलर्ट मिलेगा, जिससे उपभोक्ता समय रहते रिचार्ज कर सकेंगे। विभाग के अनुसार अगर किसी उपभोक्ता का बैलेंस खत्म भी हो जाता है, तो उसे 3 दिन का अतिरिक्त समय (इमरजेंसी क्रेडिट) दिया जाएगा। इसके अलावा रविवार, दूसरे शनिवार और अन्य सरकारी अवकाश के दौरान बिजली नहीं काटी जाएगी। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक भी ‘हैप्पी आवर्स’ में सप्लाई जारी रहेगी। आपात स्थिति को देखते हुए स्मार्ट मीटर में एक विशेष सुविधा दी गई है, जिसमें मीटर का बटन दबाकर 24 घंटे के लिए बिजली चालू की जा सकती है। इस दौरान उपभोक्ता रिचार्ज कर अपनी सप्लाई जारी रख सकते हैं। उपभोक्ता UPI, Paytm और Google Pay के माध्यम से तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा जन सुविधा केंद्र, विभागीय काउंटर और विद्युत सखी के जरिए भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता www.uppcl.org पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि शुरुआती समय में पोस्टपेड बकाया और पहले रिचार्ज के कारण भुगतान अधिक लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह वास्तविक बिजली खपत पर आधारित होता है। साथ ही पुराने बकाया की राशि हर रिचार्ज से स्वतः कुछ प्रतिशत कटती रहेगी या उपभोक्ता चाहें तो एकमुश्त भी जमा कर सकते हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर और ऐप की जानकारी लें और इसका सही उपयोग करें, ताकि उन्हें बार-बार बिजली कटने या कार्यालय के चक्कर लगाने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्रकारिता में करियर चमकाने का मौका:सीएसजेएमयू में प्रवेश शुरू, एआई जर्नलिज्म और हेल्थ कम्युनिकेशन जैसे नए विषय शामिल
    Next Article
    नगर आयुक्त ने ठेकेदार के धीमी काम पर थमाया नोटिस:बोले- कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और एकला बंधे का सुंदरीकरण जल्द पूरा करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment