Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

    3 hours from now

    1

    0

    प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को पुरी तट पर 25 फुट लंबी रेत की विशेष कलाकृति बनाई। यह कलाकृति मोदी के “निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल” विषय पर आधारित है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है।“आशीर्वाद का दिया-25 ईयर्स ऑफ सेवा-हैप्पी बर्थडे मोदी जी” शीर्षक वाली इस विशेष कलाकृति में 2,500 दीयों का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का भव्य दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इस कलाकृति में एक खास संख्यात्मक महत्व है, जो सेवा के 25 वर्षों और 2,500 दीयों को एक साथ जोड़ता है। पटनायक ने कहा कि 25 फुट लंबी यह कलाकृति “निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष” विषय को दर्शाती है, जबकि हजारों दीये प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी जा रही शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक हैं।बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस कलाकृति को देखा। पटनायक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय
    Next Article
    गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment