Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prince William भारत दौरे पर आएंगे, दिल्ली में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

    5 hours ago

    1

    0

    (अदिति खन्ना) लंदन, 15 नवंबर ब्रिटेन के युवराज विलियम और वेल्स की राजकुमारी कैथरीन, अगले हफ्ते नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी करेंगे। ब्रिटिश सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी विलियम, 2026 ‘अर्थशॉट प्राइज’ के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ सोमवार को मुंबई पहुंचेंगे।मंगलवार को होने वाले समारोह के बाद, यह शाही जोड़ा बुधवार को नयी दिल्ली जाएगा, जहां वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक उच्चायुक्त बेन मेलर ने कहा, “ब्रिटेन-भारत साझेदारी का भविष्य केवल हमारी सरकारों द्वारा ही तय नहीं होगा, बल्कि इसे हमारे लोग आकार देंगे। यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मौजूद गहरे व्यक्तिगत संबंधों का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर है।” उन्होंने कहा, “पिछले साल मुंबई में जब हमारे प्रधानमंत्रियों की मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने भविष्य पर केंद्रित एक आधुनिक साझेदारी बनाने की बात कही थी।हमारा साझा ‘विजन 2035’ और प्रौद्योगिकी, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग के माध्यम से यह महत्वाकांक्षा तेजी से वास्तविक परिणाम दे रही है।” ‘द संडे टाइम्स’ अखबार के अनुसार, प्रधानमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद रविवार को शाही दौरे के नयी दिल्ली वाले हिस्से को अंतिम रूप दे दिया गया। वे आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को फिलीपीन से लौटेंगे। अगले हफ्ते विलियम और केट भारत की अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं; इससे पहले वे अप्रैल 2016 में भी भारत आए थे।ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि शाही दंपति मुंबई में लोगों के साथ समय बिताएंगे और भारत के भविष्य को आकार देने में मदद कर रहे नवाचार, सकारात्मक सोच और रचनात्मकता के बारे में और अधिक जानेंगे। उनके कार्यक्रम में कई क्षेत्रों और पहल को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें टिकाऊ शहरी परिवहन और जिम्मेदार विनिर्माण से लेकर युवाओं के नेतृत्व में पर्यावरण संबंधी कदम, और भारत के वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली रचनात्मक उद्योग शामिल हैं। दक्षिण एशिया के लिए ब्रिटेन के व्यापार आयुक्त और पश्चिमी भारत के लिए उप उच्चायुक्त हरजिंदर कंग ने कहा, “ब्रिटेन-भारत साझेदारी के एक बेहद रोमांचक दौर में, हमारे ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के साथ, शाही परिवार के सदस्य भारत आ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “जलवायु संबंधी कार्यों को आर्थिक अवसरों में बदलने और दीर्घकालिक विकास हासिल करने की अपार संभावनाएं हैं।हमारी साझेदारी का मुख्य जोर ऐसे व्यावहारिक समाधानों पर है, जो हमारे ग्रह की रक्षा करते हुए व्यवसायों को भी सहयोग दें। इसे प्रदर्शित करने के लिए मुंबई से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती, क्योंकि इस शहर में नवाचार करने और उसे बड़े पैमाने पर लागू करने की अद्भुत क्षमता है।” इस दौरे का मुख्य केंद्र छठा और सबसे बड़ा ‘अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स’ है, जो जलवायु संबंधी नवाचारों को सम्मानित करता है। इसके अलावा, विलियम और केट कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य “क्रिकेट, फैशन और सिनेमा के माध्यम से ब्रिटेन और भारत के बीच गहरे संबंधों का जश्न मनाना” है।एफसीडीओ ने कहा, “जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, ब्रिटेन-भारत विजन 2035 साझेदारी का एक मुख्य स्तंभ है। ब्रिटेन और भारत मिलकर यह दिखा रहे हैं कि किस तरह जलवायु संबंधी कदम, नवाचार और आर्थिक विकास एक साथ आगे बढ़ सकते हैं, और साथ ही ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जिन्हें वैश्विक स्तर पर अपनाया जा सकता है।” छह साल पहले शाही परिवार द्वारा शुरू किया गया यह वार्षिक पुरस्कार दुनिया का प्रमुख पर्यावरण पुरस्कार माना जाता है। इसमें पांच अंतिम प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 10 लाख पाउंड (लगभग 13 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है।अधिकारियों के अनुसार, छह साल पहले ‘अर्थशॉट प्राइज’ की शुरुआत के बाद से, किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत से सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट सामने आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता
    Next Article
    Donald Trump ने हवाई यातायात प्रणाली के लिए Congress से मांगा अतिरिक्त बजट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment