Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता

    41 minutes from now

    1

    0

    रोमानिया के प्रधानमंत्री लुका निकुलेस्कु ने रविवार को कहा कि काला सागर में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युद्ध के नाटो क्षेत्र तक फैलने की आशंका बढ़ गई है। निकुलेस्कु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक बार फिर काला सागर में समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है।’’ रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूनान के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।हालांकि, चालक दल ने आग पर काबू पा लिया। मंत्रालय ने कहा कि बाद में दो और जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया। इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि ड्रोन हमला किसने किया था। निकुलेस्कु ने कहा, ‘‘ये घटनाएं अस्वीकार्य हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये घटनाएं यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी युद्ध के कारण बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती हैं। पिछले महीने बुल्गारिया और रोमानिया के तटों के पास कई मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों पर हवाई या ड्रोन से हमले किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pannun Murder Plot मामले में Nikhil Gupta को 24 साल कैद की US सरकार ने की मांग
    Next Article
    Prince William भारत दौरे पर आएंगे, दिल्ली में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment