Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM ने गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया:जैन धर्म की ऐतिहासिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी, 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे

    9 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महावीर जयंती के मौके पर सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। यहां जैन धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी। पीएम गांधीनगर एयरपोर्ट से सड़क रास्ते से कोबा पहुंचे। इसके बाद पीएम साणंद में कीन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (ओएसएटी) का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी एक महीने में दूसरी बार गुजरात दौरे पर हैं। वे सम्राट सम्प्रति म्यूजियम के साथ वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। पीएम के उद्घाटन के साथ ही कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम- भाजपा का संकल्प पत्र जारी, 31 पॉइंट:हिमंता बोले- UCC लागू करेंगे, 2 लाख नौकरियां देंगे; तमिलनाडु में TVK चीफ विजय पर केस
    Next Article
    Anupama: बदले की आग में रोजी ने उठाया खौफनाक कदम, जया की तलाश में निकली अनु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment