Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

    10 hours ago

    1

    0

    आज नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। 4399 दिन आज उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के लगातार शासन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह महज एक संख्या नहीं है बल्कि 140 अरब भारतीयों के उस अटूट विश्वास की जीत है जिसने लगातार तीन बार एक ही नेता को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की कमान सौंपी। आज वाशिंगटन से लेकर टोक्यो तक और मॉस्को से लेकर अबू धाबी तक दुनिया के ताकतवर देशों के नेता भारत की इस स्थिरता को सलाम कर रहे हैं। दरअसल साल 2014 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तब भारत की अर्थव्यवस्था फ्रिजाइल फाइव में थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का विज़न दिया। जनधन योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए जिससे लीकेज खत्म हुई। हाईवे निर्माण की गति 12 कि.मी. प्रतिदिन से बढ़ाकर 37 कि.मी. प्रतिदिन हुई। करोड़ों महिलाओं को धुआ मुक्त रसोई और 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला। 2019 में जनता ने और भी बड़ा जनादेश दिया। जिसके बाद भारत ने अपनी आंतरिक और बाहरी नीतियों में बदलाव किए। इसे भी पढ़ें: मोदी ने नेहरु का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही कांग्रेस का घमंड भी चकनाचूर कर दिया हैअनुच्छेद 370 का निष्प्रभावी होना और कश्मीर में रिकॉर्ड पर्यटन शांति का आना इसी का परिणाम है। भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर पांचवी सबसे बड़ी शक्ति बन गया। यूपीआई के जरिए भारत आज दुनिया का 46% डिजिटल ट्रांजैक्शन अकेले कर रहा है। भव्य राम मंदिर का निर्माण और काशी महाकाल कॉरिडोर ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित कर दिया। 10 जून 2026 तक यह समय भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और साल 2047 के विकसित भारत के रोड मैप को जमीन पर उतारने का रहा है। सेमीकंडक्टर हब, एआई मशीन और गगनयान इस नए भारत की पहचान है। आज दुनिया भारत की ओर हाथ फैलाकर खड़ी है। पीएम मोदी की कूटनीति ने गुटनिरपेक्षता से आगे बढ़कर सर्वमित्र की नीति अपनाई है और इसी का परिणाम यह है कि आज दुनिया का हर कोना पीएम मोदी को बधाई दे रहा है। सबसे पहले बात इटली की तो इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मेलोनी ने रोम में हुई अपनी द्विपक्षी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों ने मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है जो भविष्य के नागरिकों के लिए प्रगति के नए अवसर पैदा करेगी। तो वहीं श्रीलंका की बात करें तो श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुराग कुमारा ने याद दिलाया कि साल 2022 के आर्थिक संकट में जब दुनिया ने मुंह मोड़ लिया था तब भारत ने $4 अरब डॉलर की सहायता भेजकर श्रीलंका को डूबने से बचा लिया था। ऐसे में आज श्रीलंका का भारत की स्थिरता पर बधाई देना सिद्ध करता है और बताता है कि पीएम मोदी दक्षिण एशिया में एक बड़े भाई और भरोसेमंद साथी के रूप में स्थापित हैं। इसे भी पढ़ें: NDA नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारत मंडपम में झालमुड़ी का आनंद लियातो वहीं इथियोपिया की बात करें तो इथियोपिया के प्रधानमंत्री अभी अहमद अली ने भावुक होते हुए लिखा कि मैं अपने बड़े भाई और प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूं। उनकी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए आर्थिक प्रगति तेज की। तो वहीं नाइजीरिया भी पीछे नहीं रहा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद ने पीएम मोदी को अपना व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी बताया। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा उन्होंने नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की सराहना की जमकर सराहना की। तो वहीं पपुआ न्यूगिनी के पीएम जेम्स का व्यक्तिगत वीडियो संदेश उस सम्मान की याद दिला रहा है जब उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए थे। इतना ही नहीं प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए भारत ने क्लाइमेट चेंज और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो मदद की है उसने पश्चिमी देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। मरापे ने पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा कहा क्योंकि 25 करोड़ भारतीयों का गरीबी से बाहर निकलना दुनिया के लिए एक चमत्कार सा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन के सामने ताइवान ने पहली बार दागे दनादन रॉकेट, चौंक गई दुनिया
    Next Article
    मुज़फ़्फ़राबाद के पास पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 सैनिकों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment