Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा एसपी ने 22 उपनिरीक्षकों का किया तबादला:सिविल लाइन सहित कई चौकी प्रभारी हटाए गए, सोनू कुमार बने चौकी प्रभारी रोडवेज

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने देर रात 22 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान कई चौकी प्रभारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के अनुसार पथरी बाजार चौकी प्रभारी धीतेन्द्र सिंह को थाना खोडारे, मिश्रौलिया चौकी प्रभारी अंकित कुमार सिंह को थाना परसपुर, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी को कोतवाली नगर, मछली बाजार चौकी प्रभारी साहेब कुमार को थाना मनकापुर, सालपुर चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह को थाना तरबगंज तथा नियाँवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी नई नियुक्तियों में सोनू कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी, राहुल मौर्या को पथरी बाजार चौकी प्रभारी, संदीप कुमार को सोनी गुमटी चौकी प्रभारी, योगेश यादव को मिश्रौलिया चौकी प्रभारी, नितिन उपाध्याय को सिविल लाइन चौकी प्रभारी, अविनाश कुमार सिंह को धोबहाराय चौकी प्रभारी, राम प्रकाश चंद्र को मछली बाजार चौकी प्रभारी, अजय कुमार यादव को जिगना चौकी प्रभारी, सावन कुमार सिंह को सालपुर चौकी प्रभारी, उपेंद्र कुमार सिंह को पसका चौकी प्रभारी, मयंक वर्मा को खोडारे चौकी प्रभारी और अरविंद कुमार को नियाँवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक शिवनाथ को थाना धानेपुर, सुरेंद्रनाथ तिवारी को पुलिस लाइन, सौरभ वर्मा को थाना कोतवाली देहात तथा श्रवण कुमार त्रिपाठी को एएचटी थाना में स्थानांतरित किया गया है। देखें, 5 तस्वीरें… तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी व कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी पुलिसकर्मी निष्पक्ष एवं ईमानदारी से कार्य करें। लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी जॉइन करने से 2 दिन पहले पति की हत्या:5 साल का अफेयर, 4 महीने पहले शादी; पत्नी बोली- भाई मुझे भी मारना चाहता था
    Next Article
    इटावा में सैय्यद मजार पर रात में चला बुलडोजर:5 घंटे में 3 हजार स्क्वॉयर फीट में बनी मजार समतल; वन विभाग ने पौधे रोपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment