Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'PDA में A का मतलब- अल्लाह और अखिलेश':मेरठ में संगीत सोम बोले- मुस्लिम नेताओं का बाप पाकिस्तान, धुरंधर फिल्म ने साबित किया

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि PDA में A ही बचा है। इसका मतलब- अल्लाह, अखिलेश, अतीक और आतंकवाद है। प्रदेश में जितने भी मुस्लिम समाज के माफिया और नेता हैं, उन सभी का बाप पाकिस्तान है। धुरंधर फिल्म ने ये बात साबित कर दी है। संगीत सोम सोमवार दोपहर सरधना स्थित भगवानपुर गांव में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस समाज में भी धुरंधर चाहिए। जैसे फिल्म में धुरंधर ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद को मिटाया। वैसे ही इस देश के आतंकवादियों को मिटाने के लिए मुझे यहां धुरंधर चाहिए। मैं जातियों को लड़ाने की बात नहीं करता संगीत सोम ने कहा कि मैं कभी भी जातियों को लड़वाने की बात नहीं करता। झगड़ा कराने का ठेका तो पूरे प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है। उनका यही एक काम है कि किसी भी तरीके से दलित समाज को किसी न किसी जाति से लड़ते रहो और दलित समाज को आगे बढ़ने का मौका मत दो। मैं उन लोगों को भी बताना चाहता हूं कि दलित समाज भी अब यह बात जान चुका है कि आप सिर्फ वोट की राजनीति करते हो। दलित समाज यह भी जानता है कि आपने अपनी सरकार में कभी नहीं चाहा कि वे लोग भी बाहर आ जाएं। मूर्ति खंडित होने पर मैंने भरोसा दिलाया था बीते दिनों जब पता चला कि बाबा साहब की प्रतिमा को भगवानपुर में खंडित करने का काम हुआ। मुझे विश्वास था कि वहां मेरे जाने पर माता-बहनें और युवा साथी मेरी बात मानेंगे। मैंने लोगों से कहा था कि आप चिंता मत कीजिए 30 तारीख को अनावरण होगा। और वही हुआ भी। मूर्ति का अनावरण रोकने की कई लोगों ने कोशिश की। लेकिन हमने इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया। सरधना में भी कभी बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लग पाई थी, लेकिन मैंने अपने कार्यकाल में एक पार्क बाबा साहब के नाम से बनवाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया। बाबा साहब किसी जाति के नहीं, पूरे भारत के मैंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है, बल्कि उन बाबा साहब का एहसान उतारना चाहता हूं, जिन्होंने हमें इस लायक बनाया कि आज हम आपके सामने खड़े होकर भाषण दे रहे हैं। मैं उन लोगों को हमेशा कहना चाहता हूं, जो बाबा साहब को जाति में बांटना चाहते हैं। मैं हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं, बाबा साहब किसी एक जाति बिरादरी के नहीं थे, बल्कि बाबा साहब पूरे भारत के थे है और रहेंगे। -------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में MP-UP का सम्मेलन कल:मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव व्यापार-पर्यटन और ODOP पर करेंगे चर्चा, MSME मंत्री राकेश सचान भी होंगे शामिल
    Next Article
    बरेली में जिला बदर ने मुस्लिम युवक को पीटा,VIDEO:‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए, फिर लात-घूंसों से मारा; बजरंग दल में रह चुका है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment