Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पवन सिंह का परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान:लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई; पत्नी से चल रहा तलाक का केस

    8 hours ago

    1

    0

    भोजपुरी के पावर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने परिवार और पूरे खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है। रविवार को पवन सिंह ने फेसबुक पर मां और भाई की तस्वीर लगाकर भावुक पोस्ट की। इसमें लिखा- जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी…बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ कर क्षमा चाहता हूं। बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां, जिसने मुझे पैदा किया है। मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह, उनके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर है। नीचे लिखा- आप सभी के परिवार का एक छोटा-सा सदस्य- पवन सिंह। आखिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार और खानदान से जुड़े रिश्तों को लेकर पवन सिंह को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा? फिलहाल इन सवालों का जवाब उनकी पोस्ट में नहीं मिला है। पवन सिंह का उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है। पहले जानिए, पवन सिंह के परिवार में कौन-कौन क्या बातें सामने आ रहीं चचेरे भाई से दूरी की खबर बताया जाता है कि कुछ दिनों से पवन सिंह का उनके परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव चल रहा है। हमेशा साथ रहने वाले वाले अपने चचेरे भाई रितिक सिंह से भी पवन सिंह ने दूरी बना ली है। आरा वाले फॉर्म हाउस का काम रुका पवन सिंह आरा में अपना फॉर्म हाउस बना रहे हैं, लेकिन काफी वक्त बाद भी उसका काम पूरा नहीं हो पाया। पवन सिंह के करीबी बताते हैं कि वह लगातार फॉर्म हाउस का काम पूरा करवाने के लिए पैसा भेज रहे थे, लेकिन वो पैसा निर्माण काम में नहीं लग रहा था। अक्षरा सिंह से पवन सिंह ने मांगी थी माफी पवन सिंह ने हाल ही में अक्षरा सिंह से स्टेज पर माफी मांगी थी। नवरात्र में मुंगेर के कल्याणपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा था- अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना... अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!” अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए… ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि 'ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ अब जानिए, एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है। परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर के 4 युवक दिल्ली में जिंदा जले:ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान धमाका, 5 लोग एक ही कमरे में सो रहे थे
    Next Article
    किसान नेता के बेटे का शव कमरे में मिला:सीने में गोली लगी, बगल में बंदूक पड़ी थी; बिजनौर में हत्या की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment