Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pauri Garhwal के लैंसडौन में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, आठ की मौत और चार घायल

    1 day ago

    3

    0

    पौड़ी जिले के लैंसडौन क्षेत्र में शनिवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।अधिकारियों के मुताबिक, हादसा रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव की ओर जा रहा था।हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए लैंसडौन के भाजपा विधायक दिलीप रावत ने बताया कि महिलाएं रिखणीखाल में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में मारे गए सभी आठ लोगों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं।मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। वहीं, चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कांति देवी (45), रेखा देवी (42), सुमित्रा देवी (50), सुनीता देवी (45), धनेश्वरी देवी (46), सरोजिनी देवी (38), रजनी देवी (25) और वाहन चालक अनिल देबराड़ा के रूप में हुई है।घायलों में शशि देवी (35), शकुंतला देवी (45), जगदीश सिंह और उनकी पत्नी सत्यवती देवी (36) शामिल हैं। दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग भंगलवाड़ गांव के निवासी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA गठबंधन के जरूरी संदेश पर Mamata Banerjee पहुंचीं Delhi, संसद रणनीति पर होगी चर्चा
    Next Article
    NDA सहयोगी Shiv Sena का फैसला, Delimitation और महिला आरक्षण बिल के समर्थन में करेगी मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment