Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पथरी का ऑपरेशन कराने गई महिला टीचर की मौत:अलीगढ़ में परिवार का आरोप- एनेस्थीसिया की ओवरडोज से जान गई

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के प्राइवेट SIG अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला टीचर की रविवार को मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा। देखते ही देखते हालात हाथापाई तक पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और अस्पताल प्रशासन से बात की। परिजन को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार का आरोप है कि एनेस्थीसिया के ओवरडोज से महिला की जान गई है। डॉक्टरों ने लापरवाही की। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मरीज को पथरी के ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद हृदय की गति रुक गई। सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा इलाके की है। 29 मार्च को अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराई थी मृतक महिला के चचेरे भाई मकसूद ने बताया- ऊपरकोट इलाके में सैयद अमजद अली ​अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह परचून की दुकान चलाते हैं। पत्नी शाइस्ता इश्तियाक (45) अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में इंग्लिश टीचर थीं। उनके गॉल ब्लैडर में पथरी थी। मकसूद ने बताया कि ​​शाइस्ता 12 साल से स्कूल में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रही थीं। शनिवार को ही उन्होंने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए थे। PTM में पैरेंट्स से मुलाकात की थी। वह अक्सर कहती थीं कि छोटा सा ऑपरेशन है, कराकर जल्द स्कूल लौटेंगी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे ने इसी साल 12वीं और बेटी ने 10वीं की परीक्षा दी है। शिकायत करने जाते समय परिजन से स्टाफ ने की हाथापाई मकसूद ने बताया कि रविवार सुबह 9.30 बजे शाइस्ता को ऑपरेशन के लिए SIG अस्पताल लेकर आए थे। तब तक शाइस्ता बिल्कुल ठीक थी। डॉक्टर सरफराज ने सुबह 11 बजे एनेस्थीसिया दिया। इसके तुरंत बाद 11.15 बजे हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इलाज में लापरवाही से उसकी मौत हुई। जब हम लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से करनी चाहिए तो हमें रोक दिया गया। विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ ने हमारे साथ हाथापाई भी की। ​एनेस्थीसिया देने के बाद हृदय गति कम हुई अस्पताल संचालक प्रो. अमजद अली रिजवी का कहना है कि एनेस्थीसिया देने के बाद मरीज की हृदय गति अचानक कम होने लगी थी। डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर की तरफ से इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। परिजन के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस बोली- सीएमओ से कराएंगे जांच मामले में सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि परिजन की तहरीर मिली है। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ को बोला गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ बोले- दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मरीज की मौत कैसे हुई है। जांच रिपोर्ट से इसका पता चल पाएगा। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी PCS का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर:अनन्या त्रिवेदी दूसरे नंबर पर; टॉप 10 में 6 लड़कियां; 932 का सेलेक्शन हुआ यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराना दुकान चलाने वाले की बेटी यूपी-PCS में सेकंड टॉपर:बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; 4 महीने पहले मां बनीं श्वेता की 21वीं रैंक
    Next Article
    योगी बोले- शराब माफिया पहले पोषाहार वितरण कराता था:2017 के पहले पैसा लेकर ठेका दिया जाता था, नियुक्तियों में पर्ची-खर्ची चलती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment