Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाली में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मामले की जांच शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के पटियाली कस्बे में रविवार तड़के एक 45 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पटियाली कस्बा स्थित मोहल्ला न्यू कॉलोनी में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूनम (45 वर्ष), पत्नी धीरेंद्र सिंह, अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। देर रात वह उठीं और जिस कमरे में सो रही थीं, उसे बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में चली गईं। वहां उन्होंने दुपट्टे का फंदा बनाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह तड़के जब उनके बेटे रिक्की ने पशुओं को चारा डालने के लिए उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर उनके ताऊ ध्रुव सिंह ने दरवाजा खोला। इसके बाद पास के कमरे में पूनम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और मामले की गहन जांच जारी है। यह जानकारी रविवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाम में 1.30 घंटे एंबुलेंस फंसी, तड़पता रहा मरीज:मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल से गुरुदेव चौराहे तक लगा रहा जाम, वाहनों के पहिए थमे
    Next Article
    गिलहरी के कारण खेत में लगी आग:फिरोजाबाद में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ट्रांसफार्मर में हुआ था फाल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment