Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंपों पर लाइनें, गोंडा में धक्का-मुक्की:बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पहुंचे लोग; सरकार बोली- अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी में कई पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगी हैं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी लोग बड़े-बड़े डिब्बे और ड्रम लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। भीड़ की वजह से घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। लखनऊ के कठौता चौराहे पर पेट्रोल-डीजल के लिए 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। गोंडा के धानेपुर में एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। लाइन में आगे पहुंचने के चक्कर में कुछ लोग आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को खींचकर लाइन से बाहर निकालते दिखे। योगी सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने बताया- कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है। सभी जिलों में मांग के अनुसार, पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक 3 से 4 गुना तक भीड़ बढ़ गई। उन्हें समझ में भी नहीं आ रहा कि तेल पर्याप्त होने के बावजूद ऐसा क्यों हो रहा। तस्वीरें देखिए- यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली हमलों के बीच टायर सिटी सुनसान, देखें लेबनान से ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    माधुरी दीक्षित ने काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक किया:शिव तांडव मंत्र को गाया; फैंस ने 'हर हर महादेव' के जयघोष किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment