Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान:दोस्त कमरे पर पहुंचा तो फंदे से लटका मिला शव, बीवी मायके गई थी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। देर रात जब दोस्त कमरे पर पहुंचा तो युवक का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के राम आसरे नगर निवासी गोलू गुप्ता नमकीन की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में मां प्रमिला, पत्नी वंदना और दो बच्चे लाडो व आरव हैं। परिजनों के मुताबिक, पत्नी वंदना अपने भाई की 5 मई को होने वाली शादी के चलते दो दिन पहले मायके आजमगढ़ गई थी। इसी दौरान फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोस्त पहुंचा तो बंद मिला कमरा, खिड़की से देखा शव बहनोई गोपाल ने बताया कि देर रात तक जब गोलू का फोन नहीं उठा तो उसका साथी हरीशचंद्र कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने की जांच घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर गोविंद नगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बोले- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खीरी मेडिकल कॉलेज में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित:मेधावी छात्र सम्मानित, अंगदान पर जागरूकता का संदेश
    Next Article
    बुलंदशहर में ट्रिपल हत्याकांड:मयंक और अमरदीप के बीच हुई लड़ाई के बाद पहुंचे मनीष और आकाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment