Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी मेडिकल कॉलेज में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित:मेधावी छात्र सम्मानित, अंगदान पर जागरूकता का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में उत्तर प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय मेडिकल अल्ट्रूइज्म सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और अंगदान के महत्व पर जागरूकता का संदेश दिया गया। सम्मेलन में सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने संयुक्त रूप से कॉलेज के प्रथम बैच के टॉपर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में अखिलेश यादव, छवि गुप्ता, मनीषा वर्मा और उदा खान शामिल थे। इस अवसर पर 'कांफ्रेंस सोवेनियर' का भी विमोचन किया गया। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि "वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज" जैसी पहल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि पहले सीमित सीटों के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र अवसर से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के सफल प्रथम वर्ष को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ये छात्र संस्थान की मजबूत नींव हैं। डीएम ने सम्मेलन की थीम "परोपकारार्थमिदं शरीरम्" पर प्रकाश डालते हुए अंगदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंगदान से हजारों लोगों को नया जीवन मिल सकता है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवा में विज्ञान और मानवता के समन्वय को आवश्यक बताया। उन्होंने मेडिकल अल्ट्रूइज्म को जीवनरक्षक अवधारणा बताते हुए कहा कि यह सम्मेलन अंग विफलता से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाने का माध्यम बनेगा। प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ओपन जिम, खेल सामग्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. गुप्ता ने अंगदान को जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण विषय बताते हुए समाज में इसे व्यापक रूप से अपनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पीटा:होमगार्ड परीक्षा देने आए युवक से मारपीट, वीडियो वायरल
    Next Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान:दोस्त कमरे पर पहुंचा तो फंदे से लटका मिला शव, बीवी मायके गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment