Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पति को चौराहे पर मारे थप्पड़-चप्पल;VIDEO:उन्नाव में बहन के साथ मिलकर पीटा, एक साल पहले लव मैरिज की थी

    9 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में एक महिला का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सामने आया है। मामला कोतवाली सदर थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, महिला और युवक के बीच व्यक्तिगत वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो में महिला युवक को लगभग 60 सेकंड में 20 थप्पड़ मारती दिख रही है। पुलिस के मुताबिक, गुलशन निवासी जोगीकोट थाना बेहटा मुजावर, हाल पता शेखनगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव ने सेराज से मई में नोटरी पर लिखवाकर शादी की थी। आरोप है कि सेराज काम के सिलसिले में पंजाब गया हुआ था और वहां से गुलशन के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने से नाराज गुलशन ने सेराज को निराला पार्क बुलाया था। वहां वीडियो फुटेज साझा करने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गुलशन ने अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर सेराज से हाथापाई की। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली सदर पुलिस ने सेराज पुत्र सरफराज का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में महिला गुलशन की ओर से अभी तक कोतवाली सदर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। थाना कोतवाली सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत ने बताया कि वायरल वीडियो से संबंधित मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवादित वीडियो को बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूपी पुलिस के सिपाही सहित 4 गिरफ्तार:CRPF का दरोगा फरार, बंधक बना मारपीट कर ₹5 लाख लूटे थे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन सीओ को दी विदाई:डॉ. रविशंकर, देववृत बाजपेई और यतेन्द्र नागर का तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment