Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या:सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी, 4 महीने पहले लव-मैरिज की थी

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद युवक पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला पहुंच गया और कार रुकवा ली। बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर युवक और साले के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच साले ने कमर से तमंचा निकाला और युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी इसी दौरान मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है। पुलिस ने मृतक की पहचान शामली के खेड़ी बैरागी के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की। उसने एमएससी-एलएलबी की पढ़ाई की थी। 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, अब तक ज्वॉइनिंग नहीं की थी। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें... अब पूरी घटना सिलसिलेवार समझिए... लड़की बोली- हम दोनों की लव मैरिज से नाराज थे घर वाले पत्नी आकांक्षा ने बताया- शादी के बाद से मेरे परिवार के लोग शिवकुमार को लगातार धमकियां दे रहे थे। मैंने BA तक की पढ़ाई की है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही हूं। आज सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गोचर इंटर कॉलेज में परीक्षा थी। पहली पारी में पेपर होने की वजह से हम लोग सुबह जल्दी ही घर से कार से निकले थे। मैं सेंटर के अंदर चली गई, जबकि मेरे पति बाहर कार में सामान लेकर इंतजार कर रहे थे। परीक्षा खत्म होने के बाद मैं बाहर आई। हम दोनों कार से घर के लिए घर के लिए निकलने लगे, तभी मेरा भाई मंजीत हमारे मामा के साथ आ गया। भाई ने बोला- घर चलो, मना करने पर गोली मार दी आकांक्षा ने बताया- भाई मंजीत ने मुझसे घर चलने के लिए कहा, लेकिन मैंने साथ जाने से इनकार कर दिया। भाई तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। वह गुस्से में मुझे कार से खींचकर उतारने लगा। इस पर मेरे पति शिव कुमार ने विरोध किया। दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच, मेरे भाई मंजीत ने मौका पाकर पति शिवकुमार की कनपटी में गोली मार दी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल शिवकुमार को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। SP सिटी व्योम बिंदल ने बताया- आरोपी युवती के भाई और मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए- रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष महाराज का आपराधिक इतिहास जानकर कांप रहा:आशुतोष ने कहा था- जगद्गुरु की हत्या हो सकती है, मेरे पास सबूत तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- आशुतोष ब्रह्मचारी मेरी और मेरे उत्तराधिकारी की छवि खराब करना चाहता है। वह साजिश रच रहा है। मुझे उसका आपराधिक इतिहास जानकर डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को 'श्रीप्रकाश शुक्ला' समझता था कटरा-गैंग का सरगना:300 गुर्गों का वॉट्सएप ग्रुप बनाया; गाजीपुर में 49 गैंग पुलिस के रडार पर
    Next Article
    सिंगर पेप्सी शर्मा की मौत से पहले क्या-क्या हुआ?:ट्यूबवेल पर नहाए, खिचड़ी खाई; फिर जान चली गई; सपना चौधरी के साथ जोड़ी हिट थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment