Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर:बोला– IPL में बहुत कुछ हार गया हूं; 8 महीने पहले की थी लव मैरिज

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से एक प्रॉपर्टी डीलर ने छलांग लगा दी। वह अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। उसके गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महमूदाबाद निवासी 35 वर्षीय प्रबल जैन के रूप में हुई है। प्रबल लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का काम करते थे। साथ ही वह IPL में सट्टेबाजी करते थे और इसी दौरान अपनी पूरी जमा पूंजी हार बैठे थे। उनकी पत्नी शिवानी पलासियो मॉल में नौकरी करती हैं। दोनों ने करीब 8 महीने पहले लव मैरिज की थी। वे ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति के फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, सट्टे में रुपए हारने की बात सामने आ रही है और मामले की जांच की जा रही है। लोग बाहर ही टहल रहे थे, गिरने की आवाज से दौड़े गुरुवार रात करीब 8.30 बजे प्रबल ने 11वीं मंजिल से नीचे छलांग लगाई। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की वजह से लोग बाहर की तरफ घूम रहे थे। नीचे गिरने की आवाज से भीड़ जमा हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मैच में रुपए हारने की बात लिखी है। पत्नी और परिवार से माफी मांगी है। बैंक स्टेटमेंट और परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। पत्नी बोली- मुझे रोते हुए फोन किया था पुलिस ने बताया है कि पत्नी शिवानी ने पूछताछ में बताया है कि वह हमेशा आईपीएल देखते रहते थे। कल रात में भी वह मैच देख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मुझे फोन किया। वह काफी रो रहे थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि मैं बहुत कुछ हार गया हूं। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल पाए फिर फोन कट गया। साथ पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम, फिर की शादी प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड:पहले कहासुनी हुई, फिर कमरा बंद कर फायर किया; महिला की हालत गंभीर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:दुबई नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों ने लिखाई FIR; पुलिस को सप्लाई का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment