Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता-पुत्र हत्याकांड: एक लाख का इनामी बदमाश फरार:संभल में 18 दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ, मास्टरमाइंड सहित दो बदमाश जेल भेजे

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संतोष अभी भी फरार है। घटना के 18 दिन बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है। इस मामले में पुलिस की एसओजी और सर्विलांस सहित छह टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और संतोष के भाई अरविंद सहित दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव के नरेश यादव और उनके बेटे भीमसेन यादव से संबंधित है। 2 अप्रैल को उन्होंने मेरठ से सामान लाने के लिए कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव की साप्ताहिक बाजार से एक पिकअप लोडर बुक किया था। उसी रात तीन बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। शुरुआत में शव नहीं मिले थे। 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय बहजोई पर धरना प्रदर्शन के बाद, 7 अप्रैल को शामली जिले के जंगल से दोनों के शव बरामद किए गए। एक लाख रुपए का इनामी बदमाश अभी फरार पुलिस ने 14 अप्रैल को एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अरविंद पुत्र जोगिंदर को गिरफ्तार किया था। अरविंद कैलादेवी थाना क्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर गांव का निवासी है और इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसका सगा भाई संतोष, जो एक लाख रुपये का इनामी बदमाश है, अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में धनारी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम जुटी हुई है। मृतक भीमसेन यादव की पत्नी कुंतेश गर्भवती हैं और परिवार गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। इस दुखद घटना के बाद, परिवार को विभिन्न नेताओं और संगठनों से आर्थिक सहायता मिली है। गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने एक लाख रुपये, बीजेपी नेता संजीव यादव ने चार बच्चों के लिए 50-50 हजार रुपये और घर खर्च के लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह (कुल आठ लाख रुपये) की मदद की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और ग्राम प्रधान डॉ. सुनील यादव ने भी एक लाख रुपये दिए हैं। मृतक नरेश की पत्नी गीता और भीमसेन की पत्नी कुंतेश ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया को सौंपा था। इसमें उन्होंने आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा, परिवार के लिए सरकारी नौकरी या स्थायी सुरक्षा और जघन्य अपराध में शामिल दोषियों का एनकाउंटर कर न्याय दिलाने की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से बातचीत की:मुनीर बोले- होर्मुज पर रोक जारी रही तो बातचीत मुश्किल, ट्रम्प बोले- इस पर सोचूंगा
    Next Article
    रंगदारी वसूलने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment