Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से मार डाला:बीजपुर में मोबाइल देखने को लेकर हुआ था झगड़ा, सास ने केस दर्ज कराया

    2 hours ago

    1

    0

    बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार मध्यरात्रि को हुई। मृतका की पहचान सुमन देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम कन्हैया है। जानकारी के अनुसार, सुमन देवी का विवाह आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया से हुआ था। उनके बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके कारण सुमन कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर महुआबारी में अपनी मां के साथ रह रही थी। हालांकि, कुछ महीने पहले आपसी सहमति के बाद कन्हैया भी अपनी ससुराल महुआबारी में आकर रहने लगा था। दंपत्ति के चार बच्चे हैं। मंगलवार मध्यरात्रि को सुमन मोबाइल देख रही थी, इसी बात को लेकर कन्हैया और उसके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कन्हैया ने घर में रखी लोहे की रॉड से सुमन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने रॉड उसके पेट में भी घुसेड़ दी, जिससे सुमन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां सीता भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में रेस्टोरेंट जाते वक्त ट्रक ने महिला को रौंदा:पिता-पुत्र घायल, लोगों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा
    Next Article
    धुरंधर-2 में अतीक के कैरेक्टर पर मंत्री बोले...संत था क्या:मंत्री ने कहा भाजपा-शासन में अतीक जेल गया या उंगली से ऊपर का किया इशारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment