Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने की 8 साल के बेटे की हत्या:गले में फंदा लगाकर डाल से रस्सी बांधकर खींच दिया, फिंगर के प्रिंट के सवाल पर पकड़ा गया

    8 hours ago

    2

    0

    बदायूं में 8 साल के मासूम बेटे की हत्या उसके पिता ने फंदा लगाकर की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह और नशे के कारण अवसाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है। यह घटना सहसवान कोतवाली इलाके के तिगरा गांव की है। 14 अप्रैल को विजय सिंह के आठ वर्षीय बेटे विशाल उर्फ गोपाल का शव खेतिहर इलाके में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने शुरुआत में हत्या का आरोप लगाया, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। इस पर पुलिस ने इसे आत्महत्या मान लिया था। हालांकि, फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर गले में बंधी रस्सी को सुरक्षित रख लिया था। इसी बीच, बच्चे का पिता विजय सिंह गांव वालों से बार-बार यह पूछ रहा था कि रस्सी पर फिंगर प्रिंट आते हैं या नहीं। उसकी इस हरकत से गांव वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने बेटे की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। वह शराब पीने का आदी है और इसी कलह के चलते वह अवसाद में आ गया था। विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि नशे में धुत होकर उसने बेटे को खत्म करने का फैसला किया। वह दोपहर के समय बेटे को खेतिहर इलाके में ले गया, ताकि तेज धूप के कारण कोई किसान खेत में न हो। वहां उसने बेटे के गले में फंदा लगाया और रस्सी का दूसरा सिरा पेड़ की डाल से बांधकर उसे खींच दिया। वारदात के बाद वह गांव लौट आया था। एसएचओ धनंजय सिंह ने पुष्टि की कि विजय सिंह ने अवसाद में आकर अपने बेटे की हत्या की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में अपना दल का मंडलीय समता सम्मेलन:पल्लवी पटेल बोलीं- UGC लागू कराने के बाद BJP ने अपने ही लोगों से करवाया विरोध
    Next Article
    सीतापुर में फर्जीवाड़े का खुलासा, 6 पर केस दर्ज:कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत कई अधिकारियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment